1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ऑस्ट्रेलियन ओपन: रोहन बोपन्ना- टिमिया बाबोस फाइनल में हारे

ऑस्ट्रेलियन ओपन: रोहन बोपन्ना- टिमिया बाबोस फाइनल में हारे

 Reported By: IANS
 Published : Jan 29, 2018 12:43 pm IST,  Updated : Jan 29, 2018 12:43 pm IST

भारत के रोहन बोपन्ना और हंगरी की उनकी जोड़ीदार टिमिया बाबोस को यहां रविवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम-ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

रोहन बोपन्ना और...- India TV Hindi
रोहन बोपन्ना और टिमिया बाबोस

मेलबर्न: भारत के रोहन बोपन्ना और हंगरी की उनकी जोड़ीदार टिमिया बाबोस को यहां रविवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम-ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल वर्ग के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पांचवीं सीड बोपन्ना और बाबोस की जोड़ी को कनाडा की गैब्रिएला डाब्रोव्स्की और मैट पेविक की जोड़ी ने 6-2, 4-6 और 9-11 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे आठ मिनट चला।

यह दूसरा मौका है, जब बोपन्ना को किसी ग्रैंड स्लैम फाइनल में हार मिली है। इससे पहले 2010 में उन्हें पाकिस्तान के ऐसाम उल हक कुरैशी के साथ खेलते हुए अमेरिकी ओपन के फाइनल में हार मिली थी।

कुरैशी और बोपन्ना को अमेरिका के ब्रायन बंधुओं-बॉब और माइक ने कड़े मुकाबले में 7-6, 7-6 से हराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल