1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फुटबाल स्टार रोनाल्डिन्हो एक नहीं दो-दो महिलाओं से करेंगे शादी, वो भी एक साथ

फुटबाल स्टार रोनाल्डिन्हो एक नहीं दो-दो महिलाओं से करेंगे शादी, वो भी एक साथ

 Edited By: IANS
 Published : May 24, 2018 05:54 pm IST,  Updated : Jun 13, 2018 02:29 pm IST

ख़बर है कि ब्राज़ील के पूर्व दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो दो महिलाओं से एक साथ विवाह करने जा रहे हैं। ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली मिरर' ने ब्राजील की स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि रोनाल्डिन्हो इस वर्ष अगस्त में अपनी मंगेतर प्रिस्किला कोएलो और बीट्रिज सूजा से शादी करेंगे।

ronaldinho set to marry two women at same time - India TV Hindi
ronaldinho set to marry two women at same time 

नई दिल्ली: ख़बर है कि ब्राज़ील के पूर्व दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी रोनाल्डिन्हो दो महिलाओं से एक साथ विवाह करने जा रहे हैं। ब्रिटेन के समाचार पत्र 'डेली मिरर' ने ब्राजील की स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि रोनाल्डिन्हो इस वर्ष अगस्त में अपनी मंगेतर प्रिस्किला कोएलो और बीट्रिज सूजा से शादी करेंगे। दोनों महिलाएं पिछले वर्ष दिसंबर से रियो डि जेनेरो में स्थित हवेली में रोनाल्डिन्हो की साथ रह रही हैं। 

38 वर्षीय रोनाल्डिन्हो ने 2016 में बीट्रिज को डेट करना शुरू किया था जबकि प्रिस्किला को पहले से ही डेट कर रहे थे। दोनों महिलाओं को स्टार खिलाड़ी की ओर से 1,500 पाउंड का भत्ता भी मिलता है जिसे वह अपनी इच्छा के अनुसार खर्च कर सकती हैं। 

उन्होंने दोनों महिलाओं से पिछले वर्ष जनवरी में शादी करने के बारे में पूछा था और उनको सगाई की अंगूठी भी भेंट की थी। वह रियो स्थित सांता मोनिका कोंडोमिनियम में एक निजी समारोह में शादी करेंगे। हालांकि, उनकी बहन देइसी शादी के खिलाफ हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल