1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. 23 महीने की सजा के बावजूद भी जेल नहीं जाएंगे रोनाल्डो, चुकाना होगा 1.88 करोड़ यूरो का जुर्माना

23 महीने की सजा के बावजूद भी जेल नहीं जाएंगे रोनाल्डो, चुकाना होगा 1.88 करोड़ यूरो का जुर्माना

 Reported By: IANS
 Published : Jan 22, 2019 06:24 pm IST,  Updated : Jan 22, 2019 06:24 pm IST

रोनाल्डो की सजा अभियोजन पक्ष को दिए गए उस कबूलनामे के बाद आई है, जिसमें उन्होंने 2011-14 के बीच टैक्स घोटाले की बात को माना है।

23 महीने की सजा के बावजूद भी जेल नहीं जाएंगे रोनाल्डो, चुकाना होगा 1.88 करोड़ यूरो का जुर्माना- India TV Hindi
23 महीने की सजा के बावजूद भी जेल नहीं जाएंगे रोनाल्डो, चुकाना होगा 1.88 करोड़ यूरो का जुर्माना Image Source : AP

मेड्रिड। स्पेन की स्थानीय अदालत ने दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो को टैक्स फ्रॉड के एक मामले में 1.88 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाया है साथ ही 23 महीने की सजा भी सुनाई है, लेकिन रियल मेड्रिड के पूर्व खिलाड़ी को जेल नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि स्पेन में दो साल से कम की सजा के लिए आमतौर पर दोषी को जेल में नहीं डाला जाता। 

रोनाल्डो की सजा अभियोजन पक्ष को दिए गए उस कबूलनामे के बाद आई है, जिसमें उन्होंने 2011-14 के बीच टैक्स घोटाले की बात को माना है। इसके लिए उन्हें मेड्रिड की स्थानीय अदालत में पेश होने को कहा गया था। अभियोजन पक्ष ने रोनाल्डो पर 1.47 करोड़ यूरो के टैक्स फ्रॉड का आरोप लगाया था लेकिन पुर्तगाल के खिलाड़ी की अपील के बाद रकम को 57 लाख यूरो तक सीमित कर दिया था। 

रोनाल्डो के साथ उनके पूर्व साथी जाबी अलोंसो भी मेड्रिड अदालत में पेश हुए थे। अभियोजन पक्ष ने उनको पांच साल की सजा और 40 लाख यूरो के जुर्माने की अपील की थी। अलोंसो पर अभियोजन पक्ष ने 2010-12 के बीच टैक्स घोटाले के तीन आरोप लगाए हैं। अलोसों ने हालांकि कहा कि वह निर्दोष हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल