1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गेल मोनफिल्स ने स्टान वावरिंका को हराकर जीता राटर्डम ओपन का खिताब

गेल मोनफिल्स ने स्टान वावरिंका को हराकर जीता राटर्डम ओपन का खिताब

 Reported By: IANS
 Published : Feb 18, 2019 02:26 pm IST,  Updated : Feb 18, 2019 02:26 pm IST

पिछले साल जनवरी के बाद से फ्रेंच खिलाड़ी का यह पहला खिताब है।

गेल मोनफिल्स ने स्टान...- India TV Hindi
गेल मोनफिल्स ने स्टान वावरिंका को हराकर जीता राटर्डम ओपन का खिताब

राटर्डम (नीदरलैंड्स): फ्रांस के टेनिस खिलाड़ी गेल मोनफिल्स ने रविवार को स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका को मात देकर राटर्डम ओपन का खिताब अपने नाम किया। 'ईएसपीएन' के अनुसार, वर्ल्ड रैंकिंग में 33वें पायदान पर मौजूद मोनफिल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वावरिंका को 6-3, 1-6, 6-2 पराजित किया। 

पिछले साल जनवरी के बाद से फ्रेंच खिलाड़ी का यह पहला खिताब है जबकि वावरिंका 2017 में हुए फ्रेंच ओपन के फाइनल के बाद पहली बार किसी टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल रहे थे। 

मोनफिल्स ने शुरू से ही अपने विपक्षी पर दबदबा बनाए रखा और पहला सेट 36 मिनट के अंदर ही जीत लिया। तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्टेन वावरिंका ने दूसरे सेट में उन्होंने जबरदस्त वापसी की और गेल मोनफिल्स को 6-1 से हराकर बराबरी पर ला खड़ा किया। 

वावरिंका हालांकि, तीसरे सेट में अपने दमदार प्रदर्शन को जारी नहीं रख पाए और सेट हारने के साथ ही खिताब जीतने का भी मौका गंवा बैठे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल