1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साई ने सोनीपत में राष्ट्रीय टेबल टेनिस कैम्प को दी मंजूरी

साई ने सोनीपत में राष्ट्रीय टेबल टेनिस कैम्प को दी मंजूरी

 Reported By: IANS
 Published : Oct 24, 2020 03:55 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 03:55 pm IST

साई ने इस शिविर के लिए 18 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इस साल मार्च में कोविड-19 प्रकोप के कारण देशभर में लगे लॉकडाउन के बाद इस खेल का पहला राष्ट्रीय शिविर होगा।

Table Tennis- India TV Hindi
Table Tennis Image Source : GETTY

नई दिल्ली| भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने सोनीपत में 28 अक्टूबर से आठ दिसंबर तक आयोजित होने वाले टेबल टेनिस राष्ट्रीय अभ्यास शिविर को अपनी मंजूरी दे दी है। साई ने एक बयान में बताया कि सोनीपत के दिल्ली पब्लिक स्कूल में भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) द्वारा आयोजित होने वाली शिविर में 11 खिलाड़ी (पांच पुरुष और छह महिला) और चारी स्पोर्ट स्टाफ भी भाग लेंगे।

साई ने इस शिविर के लिए 18 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इस साल मार्च में कोविड-19 प्रकोप के कारण देशभर में लगे लॉकडाउन के बाद इस खेल का पहला राष्ट्रीय शिविर होगा।

रितु फोगाट का मानना, एमएमए में विश्व खिताब जीतने का सपना ज्यादा दूर नहीं

चार बार के कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता अचंता शरत कमल पुरुषों के प्रशिक्षण समूह का हिस्सा होंगे जिसमें मानुष शाह, मानव ठक्कर, सुधांशु ग्रोवर और जुबिन कुमार भी शामिल हैं।

महिलाओं के प्रशिक्षण समूह में अनुशा कुटुम्बले, दिया चितले, सुर्तिथा मुखर्जी, अर्चना कामत, ताकेमी सरकार और कौशानी नाथ शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल