1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सायना पंहुची 5वें स्थान पर, ज्वाला-अश्विन चार स्थान फिसले

सायना पंहुची 5वें स्थान पर, ज्वाला-अश्विन चार स्थान फिसले

 Written By: IANS
 Published : Jun 30, 2016 08:28 pm IST,  Updated : Jun 30, 2016 08:28 pm IST

विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWUF) की गुरुवार को जारी रैंकिंग में लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता और भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को महिला एकल वर्ग में पांचवा स्थान मिला है।

saina nehwal- India TV Hindi
saina nehwal

 नई दिल्ली: विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWUF) की गुरुवार को जारी रैंकिंग में लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता और भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को महिला एकल वर्ग में पांचवा स्थान मिला है। अश्विनी पोनप्पा और ज्वाला गुट्टा की जोड़ी महिला युगल वर्ग में चार स्थान फिसलकर 20वें स्थान पर आ गई है।

ये भी पढ़े- 'यूथ आइकन' होना बढ़ी जिम्मेदारी: विराट कोहली

हाल ही में अपना दूसरा आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने वाली सायना ने चीन की सुन यू को पछाड़ते हुए पांचवा स्थान हासिल किया है। स्पेन की कैरोलिना मारिन शीर्ष पर काबिज हैं।

भारतीय खिलाड़ी पी. वी. सिधू फिर से महिला एकल वर्ग रैंकिंग में 10वें स्थान पर आ गई हैं।

खराब फार्म में चल रही गुट्टा और अश्विनी की जोड़ी को चार स्थान का नुकसान झेलकर 20वें स्थान पर आना पड़ा है।

पुरुष एकल वर्ग में समीर वर्मा ने बढ़त बनाते हुए 36वां स्थान हासिल किया है, जबकि बी. साईं प्रणीत चार स्थान फिसलकर 37वें स्थान पर आ गए हैं।

पुरुष युगल वर्ग में मन्नू अत्री और बी. सुमिथ रेड्डी की जोड़ी भी दो स्थान फिसलकर 23वें स्थान पर आ गई है, जबकि प्रणव जैरी चोपड़ा और अक्षय देवालकर की युवा जोड़ी एक स्थान आगे बढ़कर 29वें स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल