1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज से बाहर हुईं सायना

बीडब्ल्यूएफ सुपर सीरीज से बाहर हुईं सायना

 Written By: IANS
 Published : Dec 11, 2015 10:02 pm IST,  Updated : Dec 11, 2015 10:02 pm IST

दुबई: भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल शुक्रवार को यहां जारी बीडब्ल्यूएफ सुपर फाइनल्स से बाहर हो गई हैं। सायना अपना तीसरा और अंतिम लीग मैच जीतने में नाकाम रहीं। सायना को चीनी

Saina  Nehwal ousted from BWF Super Series- India TV Hindi
Saina Nehwal ousted from BWF Super Series

दुबई: भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल शुक्रवार को यहां जारी बीडब्ल्यूएफ सुपर फाइनल्स से बाहर हो गई हैं। सायना अपना तीसरा और अंतिम लीग मैच जीतने में नाकाम रहीं। सायना को चीनी ताइपे की ताए जू यिंग के हाथों 21-16, 18-21, 14-21 से हार गईं।

सायना ने हराया था विश्व की नंबर एक खिलाड़ी को

सायना ने अपना पहला लीग मैच गंवाने के बाद गुरुवार को विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी स्पेन की केरोलिन मारिन को हराते हुए अपने लिए अगले दौर में जाने की सम्भावना बनाए रखी थी लेकिन इसके लिए उन्हें अपना तीसरा और अंतिम लीग मैच किसी भी हाल में जीतना था।

कमज़ोर गेम अंतर की वजह से बाहर हुईं सायना

लीग स्तर पर मारिन ने भी एक मैच जीता लेकिन बेहतर गेम अंतर के कारण वह सायना से बेहतर स्थिति में रहीं और ग्रु-ए से सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहीं। अंतिम-4 दौर में उनका सामना जापान की नाजोमी ओकुहारा से होगा।

पुरुष वर्ग में भी भारत के हाथ कुछ नहीं लगा

पुरुष वर्ग में भारत के के. श्रीकांत को शुक्रवार को लगातार तीसरी हार मिली। वह पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो चुके हैं। 22 साल के श्रीकांत को अंतिम ग्रुप मैच में चीनी ताइपे के चोउ तेन चेन के हाथों 17-21, 13-21 से हार मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल