1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सायना, सिंधु बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में हारीं

सायना, सिंधु बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में हारीं

 Written By: IANS
 Published : Apr 24, 2015 06:53 pm IST,  Updated : Apr 24, 2015 06:59 pm IST

वुहान (चीन): भारत की सायना नेहवाल और पीवी सिंघु शुक्रवार को यहां जारी 200,000 डॉलर इनामी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। वुहान स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम में विश्व को

सायना, सिंधु बैडमिंटन...- India TV Hindi
सायना, सिंधु बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में हारीं

वुहान (चीन): भारत की सायना नेहवाल और पीवी सिंघु शुक्रवार को यहां जारी 200,000 डॉलर इनामी बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में हार गईं। वुहान स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम में विश्व को सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला एकल स्टार सायना को चीनी ताइपे की जु यिंग ताए ने तीन गेम तक चले मुकाबले में हराया।

पांचवीं वरीय यिंग ने सायना को 16-21, 21-13, 21-18 से हराया। दोनों के बीच 55 मिनट मुकाबला चला।

यह यिंग की सायना पर लगातार तीसरी जीत है।

इसके बाद सिंधु को भी हार मिली। सिंधु को क्वार्टर फाइनल मैच मौजूदा ओलम्पिक चैम्पियन चीन की ली जुइरेई ने 11-21, 21-19, 21-8 से हराया।

यह मैच 52 मिनट चला। जुइरेई और सिंधु के बीच यह तीसरी भिड़ंत थी और दो मौकों पर जुइरेई विजयी रही हैं।

सिंधु ने तीन महीने तक चोट के कारण खेल से दूर रहने के बाद कोर्ट पर वापसी की थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल