1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चीन ओपन फाइनल में जुइरेई से आज भिड़ेंगी सायना

चीन ओपन फाइनल में जुइरेई से आज भिड़ेंगी सायना

 Written By: IANS
 Published : Nov 15, 2015 10:43 am IST,  Updated : Nov 15, 2015 10:45 am IST

फुझोउ (चीन): भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के एकल वर्ग के फाइनल में रविवार को चीन की ली जुइरेई से भिड़ेंगी। मौजूदा चैम्पियन और शीर्ष वरीय

चीन ओपन फाइनल में...- India TV Hindi
चीन ओपन फाइनल में जुइरेई से आज भिड़ेंगी सायना

फुझोउ (चीन): भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के एकल वर्ग के फाइनल में रविवार को चीन की ली जुइरेई से भिड़ेंगी।

मौजूदा चैम्पियन और शीर्ष वरीय सायना ने शनिवार को हुए सेमीफाइनल मैच में चीन की यिहान वांग को 41 मिनट में 21-13, 21-18 से हराया था।

यह दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक की 13वीं भिडं़त थी। सायना ने चार और वांग ने 9 बार जीत हासिल की है। इस साल खेले गए तीन आपसी मैचों में सायना विजयी रही हैं।

दूसरी ओर, जुइरेई ने सेमीफाइनल में अपने ही देश की शिजियान वांग को 21-14, 21-5 से हराया।

जुइरेई और सायना के बीच अब तक कुल 11 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से नौ बार जुइरेई विजयी रही हैं। बीते पांच मैचों से सायना लगातार जुइरेई के हाथों हारी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल