1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हरियाणा पहुंचीं पदकधारी साक्षी, मुख्यमंत्री ने ढाई करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया

हरियाणा पहुंचीं पदकधारी साक्षी, मुख्यमंत्री ने ढाई करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 24, 2016 12:30 pm IST,  Updated : Aug 24, 2016 12:30 pm IST

रियो ओलंपिक खेलों में भारत को पहला पदक दिलाने वाली पहलवान साक्षी मलिक के आज रियो डि जिनेरियो से यहां पहुंचने पर राज्य सरकार की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया।

sakshi- India TV Hindi
sakshi

चंडीगढ़: रियो ओलंपिक खेलों में भारत को पहला पदक दिलाने वाली पहलवान साक्षी मलिक के आज रियो डि जिनेरियो से यहां पहुंचने पर राज्य सरकार की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। साक्षी आज तड़के राजधानी पहुंची और सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के मंत्रियों ने उनकी आगवानी की।

रियो खेलों में राज्य प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में सूबे के खेल और युवा मामलों के मंत्री अनिल विज भी महिलाओं के 58 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली पहलवान के साथ आये। साक्षी इसके बाद झज्जर जिले के बहादुरगढ़ गयीं जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगियों कैप्टन अभिमन्यु और ओ पी धनकड़ के साथ राज्य की स्टार खिलाड़ी का स्वागत किया। बहादुरगढ़ में आयोजित भव्य स्वागत समारोह में साक्षी को मुख्यमंत्री खट्टर ने ढाई करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया।

साक्षी को बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ कार्यक्रम के लिए हरियाणा का ब्रैंड अम्बैस्डर भी नियुक्त किया गया। खट्टर ने कहा, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि देश की बेटियों ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया। हमारी दो बेटियों साक्षी मलिक और पीवी सिंधु :रियो खेलों में महिला एकल बैडमिंटन में रजत पदक जीतने वाली: ने देश को गौरवांवित किया। उन्होंने कहा कि एक बार फिर हरियाणा के खिलाडि़यों ने देश और राज्य का सिर गर्व से उंचा किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल