1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. संदीप, राहुल और प्रियंका ने 20 किमी पैदल चाल में हासिल किया ओलंपिक कोटा

संदीप, राहुल और प्रियंका ने 20 किमी पैदल चाल में हासिल किया ओलंपिक कोटा

 Reported By: IANS
 Published : Feb 13, 2021 12:47 pm IST,  Updated : Feb 13, 2021 12:47 pm IST

प्रियंका के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है क्योंकि उन्होंने मौजूदा सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Priyanka and Sandeep- India TV Hindi
Priyanka and Sandeep Image Source : TWITTER- AFI INDIA

नई दिल्ली| हरियाणा के अंतर्राष्ट्रीय एथलीट संदीप कुमार और राहुल कुमार ने पुरुष वर्ग तथा महिला वर्ग में उत्तर प्रदेश की प्रियंका गोस्वामी ने रांची में आयोजित आठवीं राष्ट्रीय रेस वॉकिंग चैंपियनशिप के 20 किमी इवेंट में जीत हासिल करते हुए 2021 टोक्यो ओलंपिक खेलों का कोटा हासिल कर लिया है। प्रियंका के लिए यह दोहरी खुशी का मौका है क्योंकि उन्होंने मौजूदा सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास से राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

स्वर्ण जीतने के क्रम में 34 वर्षीय संदीप ने एक घंटे 20 मिनट और 16 सेकेंड में रेस पूरी की और ओलंपिक क्वालीफिकेशन टाइम क्रैक किया। 34 साल के राहुल ने भी ओलंपिक क्वालीफिकेशन के समय को बेहतर किया और रजत पदक हासिल करने के लिए 1.20.26 घंटा में फिनिश लाइन को पार किया और टोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए बर्थ बुक करने वाले दूसरे पुरुष एथलीट बन गए। टोक्यो के लिए क्वालीफाईंग टाइम 1.21 घंटा निर्धारित है।

प्रियंका के लिए भी यह एक यादगार दिन बन गया। उत्तर प्रदेश की इस 24 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय एथलीट ने एक घंटे 28 मिनट 45 सेकेंड के समय के साथ फिनिश लाइन को पार किया, जो महिलाओं के लिए निर्धारित 1.31 घंटे के ओलंपिक योग्यता समय से बेहतर था। यह उनका सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और 1. 29.54 घंटे का राष्ट्रीय रिकॉर्ड था, जो पिछले साल राजस्थान के भावना जाट द्वारा बनाया गया था।

यह भी पढ़ें- WATCH : भारत में एक साल बाद स्टेडियम में लौटे दर्शक, इस तरह का दिखा उत्साह

भवाना ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। शनिवार को ओलंपिक कोटा स्थान जीतने वाले तीन व्यक्तिगत एथलीटों के साथ, रेस वॉकिंग स्पर्धाओं के लिए क्वालीफाई करने वाले भारतीयों की संख्या 5 हो गई है।

ये भी पढ़े -  Video : कैसे इन स्विंग गेंद में शून्य पर आउट होकर गिल बने इस गेंदबाज का एशिया में पहला शिकार

2019 में, ओलंपियन केटी इरफान (20 किमी), जापान के नोमी में आयोजित एशियाई चैम्पियनशिप के माध्यम से ओलंपिक योग्यता समय हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल