1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. आस्ट्रेलियन ओपन : सानिया-बारबोरा की जोड़ी दूसरे दौर में

आस्ट्रेलियन ओपन : सानिया-बारबोरा की जोड़ी दूसरे दौर में

 Written By: IANS
 Published : Jan 18, 2017 06:47 pm IST,  Updated : Jan 18, 2017 06:47 pm IST

मेलबर्न: भारतीय दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रेकोवा ने आस्ट्रेलियन ओपन में महिला युगल वर्ग में अपने सफर की शानदार शुरुआत की है। सानिया-बारबोरा की जोड़ी ने टूर्नामेंट

sania mirza+Barbora Strycova- India TV Hindi
sania mirza+Barbora Strycova

मेलबर्न: भारतीय दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार चेक गणराज्य की बारबोरा स्ट्रेकोवा ने आस्ट्रेलियन ओपन में महिला युगल वर्ग में अपने सफर की शानदार शुरुआत की है। सानिया-बारबोरा की जोड़ी ने टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले को जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। 

इससे पहले, भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उरुग्वे के पाब्लो कुएवास ने टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश किया। सानिया-बारबोरा की जोड़ी ने बुधवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में ब्रिटेन की जोसलिन राए और एना स्मिथ की जोड़ी को 6-3, 6-1 से मात दी।

टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में बोपन्ना और पाब्लो की जोड़ी ने ब्राजील के थोमाज बेलुसी और अर्जेटीना के मेक्सिमो गोंजालेज की जोड़ी को 6-4, 7-6 (4) से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल