1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया, बोपन्ना आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में

सानिया, बोपन्ना आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 21, 2016 02:53 pm IST,  Updated : Jan 21, 2016 02:53 pm IST

भारतीय टेनिस सितारों ने आस्ट्रेलियाई ओपन में आज आसान जीत दर्ज की जब सानिया मिर्जा ने मार्तिना हिंगिस के साथ दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया और रोहन बोपन्ना भी पुरूष युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गए।

sania mirza- India TV Hindi
sania mirza

मेलबर्न: भारतीय टेनिस सितारों ने आस्ट्रेलियाई ओपन में आज आसान जीत दर्ज की जब सानिया मिर्जा ने मार्तिना हिंगिस के साथ दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया और रोहन बोपन्ना भी पुरूष युगल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गए। सानिया और हिंगिस की यह लगातार 31वीं जीत है।

शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया और हिंगिस ने कोलंबिया की मरियाना डुकू मारिनो और ब्राजील की तेलियाना परेरा की गैर वरीय जोड़ी को 6-2, 6-3 से हराया। करीब 70 मिनट तक चला यह मुकाबला जीतने में उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। अब उनका सामना उक्रेन की नादिया किचेनोक और युडमिला किचेनोक से होगा। सानिया और हिंगिस ने अब तक साथ में 11 डब्ल्यूटीए खिताब जीत लिये हैं।

बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मर्जिया ने आस्ट्रेलिया के उमर जसिका और निक किर्गीयोस को 7-5, 6-3 से हराया। अब उनका सामना लुकास डलूही और जिरि वेसली से होगा। महेश भूपति और जाइल्स मूलेर पहले ही दूसरे दौर में पहुंच चुके हैं जबकि लिएंडर पेस और फस के जेरेमी चारडी पहले दौर से बाहर हो गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल