1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सानिया-हिंगिस ने जीता आस्ट्रेलियन ओपन डबल्स खिताब

सानिया-हिंगिस ने जीता आस्ट्रेलियन ओपन डबल्स खिताब

 Written By: IANS
 Published : Jan 29, 2016 01:41 pm IST,  Updated : Jan 29, 2016 01:41 pm IST

भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने शुक्रवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का महिला युगल खिताब जीत लिया।

sania mirza and martina hingis- India TV Hindi
sania mirza and martina hingis

मेलबर्न: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने शुक्रवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का महिला युगल खिताब जीत लिया। सानिया और हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में चेक गणराज्य की आंद्रिया लावाकोवा और लूसी हर्रादेका को 7-6 (1), 6-3 से हराया।

यह इस जोड़ी का तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इस जोड़ी ने बीते साल विंबलडन और अमेरिकी ओपन का ताज अपने नाम किया था। साथ ही यह इस जोड़ी का लगातार आठवां और कुल 12वां खिताब है। यह जोड़ी बीते साल अगस्त में बनी थी।

सानिया ने मेलबर्न में दूसरी बार खिताब जीता है। इससे पहले 2009 में वह महेश भूपति के साथ मिश्रित युगल खिताब जीतने में सफल रही थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल