1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दिल्ली में खेलेंगे सानिया, पेस, भूपति और नवरातिलोवा

दिल्ली में खेलेंगे सानिया, पेस, भूपति और नवरातिलोवा

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 17, 2015 02:30 pm IST,  Updated : Oct 17, 2015 02:36 pm IST

नयी दिल्ली: भारत के चोटी के टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, लिएंडर पेस और महेश भूपति महान खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा के साथ मिलकर 27 नवंबर को यहां एक प्रदर्शनी मैच खेलेंगे। ये चारों खिलाड़ी चार शहरों

दिल्ली में खेलेंगे...- India TV Hindi
दिल्ली में खेलेंगे सानिया, पेस, भूपति और नवरातिलोवा

नयी दिल्ली: भारत के चोटी के टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, लिएंडर पेस और महेश भूपति महान खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा के साथ मिलकर 27 नवंबर को यहां एक प्रदर्शनी मैच खेलेंगे। ये चारों खिलाड़ी चार शहरों में चार टेस्ट श्रृंखलाएं खेलेंगे और मैचों से पहले युवा खिलाडि़यों के क्लीनिक का आयोजन करेंगे। जिन अन्य शहरों में ये मैच हो सकते हैं उनमें कोलकाता, बेंगलुरू और हैदराबाद शामिल हैं।

मिश्रित युगल में साथ में दो ग्रैंडस्लैम जीतने वाले सानिया और भूपति इस मुकाबले में पेस और 58 वर्षीय नवरातिलोवा का सामना करेंगे। यह मैच तीन सेट का होगा जो आर के खन्ना स्टेडियम में खेला जाएगा।

यह पहल खिलाडि़यों ने स्वयं की है। पता चला है कि सानिया और लिएंडर ने पहले इस पर चर्चा की और बाद में इसको लेकर भूपति से बात की।

डीएलटीए के निदेशक : संचालन : कर्नल रणबीर सिंह ने सब जूनियर राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप से इतर कहा, हां हम उस दिन के लिये तैयारियां कर रहे हैं। यह बहुत अच्छा है कि खिलाडि़यों ने यह पहल की है। हम मैच की मेजबानी के लिये तैयार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल