1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन : पेस, सानिया अगले दौर में

फ्रेंच ओपन : पेस, सानिया अगले दौर में

 Written By: IANS
 Published : May 29, 2015 09:44 pm IST,  Updated : May 30, 2015 12:03 am IST

पेरिस: सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल खिलाड़ी भारतीय स्टार सानिया मिर्जा और दिग्गज भारतीय लिएंडर पेस ने शुक्रवार को अलग-अलग वर्गो में अपने-अपने मैच जीतकर फ्रेंच ओपन के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

फ्रेंच ओपन : पेस,...- India TV Hindi
फ्रेंच ओपन : पेस, सानिया अगले दौर में

पेरिस: सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त महिला युगल खिलाड़ी भारतीय स्टार सानिया मिर्जा और दिग्गज भारतीय लिएंडर पेस ने शुक्रवार को अलग-अलग वर्गो में अपने-अपने मैच जीतकर फ्रेंच ओपन के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

पेस ने कनाडा के अपने जोड़ीदार डेनियल नेस्टर के साथ पुरुष युगल वर्ग में जर्मनी के आंद्रे बेगेमान और आस्ट्रिया के जुलियाने नोल को सीधे सेटों में 7-6(3), 6-2 से मात देकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

वहीं महिला युगल वर्ग में सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की शीर्ष वरीय जोड़ी ने स्टेफानी फोरट्ज और एमांडाइन हेसे की फ्रांसिसी जोड़ी को कोर्ट-3 पर हुए महिला युगल वर्ग के दूसरे दौर के मैच में 6-3, 6-4 से मात दे दी।

इससे पहले गुरुवार को पेस ने हिंगिस के साथ मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर में जीत हासिल कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया, जबकि उनके हमवतन रोहन बोपन्ना और उनकी कजाकिस्तान यारोस्लाव श्वेडोवा की जोड़ी पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल