1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चोटिल सानिया ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल से वापस लिया नाम, महिला युगल में लेंगी हिस्सा

चोटिल सानिया ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल से वापस लिया नाम, महिला युगल में लेंगी हिस्सा

 Reported By: IANS
 Published : Jan 22, 2020 10:27 pm IST,  Updated : Jan 22, 2020 10:27 pm IST

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा चोटिल होने के कारण साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल मुकाबले से बाहर हो गई हैं। 

चोटिल सानिया ने...- India TV Hindi
चोटिल सानिया ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल से वापस लिया नाम, महिला युगल में लेंगी हिस्सा Image Source : GETTY IMAGES

मेलबर्न| भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा चोटिल होने के कारण साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल मुकाबले से बाहर हो गई हैं। सानिया को हमवतन रोहन बोपन्ना के साथ जोड़ी बनाकर मिश्रित युगल में उतरना था। लेकिन चोटिल होने के कारण अब वह इसमें भाग नहीं लेंगी।

सानिया हालांकि यूक्रेन की नादिया किचनोक के साथ जोड़ी बनाकर महिला युगल के मुकाबले के लिए कोर्ट पर उतरेंगी। सानिया और नादिया की जोड़ी को महिला युगल के अपने पहले दौर में चीनी जोड़ी झिनयुन हान और लिन झु से भिड़ना है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सानिया के हवाले से कहा, "दुर्भाग्यवश, मेरी यह छोटी सी चोट तब उभर कर आई जब मैं होबार्ट फाइनल में अपना टॉप गेम खेल रही थी। चोट में अब पहले के मुकाबले आराम है और मैं महिला युगल खेलने के लिए तैयार हूं। मुझे हालांकि अफसोस है कि मैं मिश्रित युगल में रोहन बोपन्ना के साथ जोड़ी नहीं बना पाई।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल