1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने होबार्ट इंटरनेशनल के फाइनल में बनाई जगह

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने होबार्ट इंटरनेशनल के फाइनल में बनाई जगह

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 17, 2020 10:52 am IST,  Updated : Jan 17, 2020 10:54 am IST

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी साथी नादिया किचेनोक ने शुक्रवार को यहां टेराडा जिदानसेक और मैरी बुजकोवा की स्लोवेनियाई-चेक जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर होबार्ट इंटरनेशनल के महिला युगल फाइनल में जगह बनाई।

टेनिस स्टार सानिया...- India TV Hindi
टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने होबार्ट इंटरनेशनल के फाइनल में बनाई जगह  Image Source : GETTY IMAGES

होबार्ट। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी साथी नादिया किचेनोक ने शुक्रवार को यहां तमारा जिदानसेक और मैरी बुजकोवा की स्लोवेनियाई-चेक जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर होबार्ट इंटरनेशनल के महिला युगल फाइनल में जगह बनाई। पांचवीं वरीयता प्राप्त इंडो-यूक्रेनी जोड़ी ने सेमीफाइनल में जिदानसेक और बुज़कोवा को 7-6 (3) 6-2 से हराया।

33 वर्षीय सानिया दो साल बाद डब्ल्यूटीए सर्किट में वापसी कर रही हैं। खेल से दूर रहने के दौरान सानिया ने बेटे को जन्म दिया था। इससे पहले अप्रैल 2018 में औपचारिक ब्रेक लेने से पहले वह चोट से जूझ रही थी। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल