1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा वर्ल्ड कप 2018: सऊदी अरब के फुटबॉल खिलाड़ियों के विमान के इंजन में आग लगी, देखें वीडियो

फीफा वर्ल्ड कप 2018: सऊदी अरब के फुटबॉल खिलाड़ियों के विमान के इंजन में आग लगी, देखें वीडियो

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 19, 2018 03:46 pm IST,  Updated : Jun 19, 2018 03:51 pm IST

सऊदी अरब के खिलाड़ियों को फुटबॉल विश्व कप के अगले मुकाबले के लिए ले जा रहे विमान के एक इंजन में आग लग गयी।

साउदी अरब- India TV Hindi
साउदी अरब

रोस्तोव आन दोन: सऊदी अरब के खिलाड़ियों को फुटबॉल विश्व कप के अगले मुकाबले के लिए ले जा रहे विमान के एक इंजन में आग लग गयी। सऊदी फुटबॉल महासंघ ने आज बताया कि टीम के खिलाड़ी अगले मैच के लिए जिस विमान से रोस्तोव आन दोन आ रहे थे उसके एक इंजन में आग लग गयी लेकिन विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। 

इसके बाद सऊदी अरब के एक खिलाड़ी से इसे सामान्य खराबी बताया। सऊदी फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष अहमद अल हार्बी ने खेल चैनल केएसए से कहा,‘‘ विमान के एक इंजन में मामूली आग लग गयी थी, यह दांया इंजन था, लेकिन विमान को सुरक्षित उतार लिया गया हैं।’’ 

सऊदी अरब के खिलाड़ी हमन बाहबिर ने महासंघ के ट्विटर पर जारी वीडियो में कहा,‘‘हम यहां सुरक्षित पहुंच गये है और हम सब ठीक है। यह सामान्य खराबी थी।’’ 

इस वीडियो में उनसे कोई पूछ रहा कि क्या उन्हें डर लगा था तो उन्होंने कहा,‘‘नहीं, नहीं, हां थोड़ा था, अल्लाह का शुक्रिया।’’टीम उरुग्वे के खिलाफ अपने दूसरे मैच के लिए यहां पहुंची है जो बुधवार को खेला जाएगा। सऊदी अरब को पहले मैच में मेजबान रूस ने 5-0 से रौंदा था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल