1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सौरभ ने जूनियर रिकॉर्ड के साथ आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता

सौरभ ने जूनियर रिकॉर्ड के साथ आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 06, 2018 12:55 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 12:57 pm IST

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सौरभ चौधरी ने गुरुवार को विश्व रिकॉर्ड के साथ आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता।

सौरभ चौधरी- India TV Hindi
सौरभ चौधरी

चांगवोन: एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सौरभ चौधरी ने गुरुवार को विश्व रिकॉर्ड के साथ आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में जूनियर 10 मीटर एयर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता लेकिन सीनियर निशानेबाज एक बार फिर प्रभावित करने में नाकाम रहे। अर्जुन सिंह चीमा ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता जबकि भारतीय टीम सौरभ के शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन की बदौलत रजत पदक जीतने में सफल रही। 

पिछले महीने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले 16 साल के सौरभ ने 581 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने फाइनल में 245.5 अंक के साथ अपना ही विश्व रिकार्ड तोड़ा। चीमा ने आठ खिलाड़ियों के फाइनल में 218 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। 

सौरभ ने सबसे पहले जून में आईएसएसएफ विश्व कप के दौरान 10 मीटर एयर पिस्टल में विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 

शीर्ष क्वालीफायर के रूप में फाइनल में जगह बनाने वाले कोरिया के होजिन लिम 243.1 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीतने में सफल रहे। सौरभ, चीमा और अनमोल की भारतीय टीम ने 1730 के कुल स्कोर के साथ रजत पदक जीता। 

कोरियाई टीम ने 1732 अंक के विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। रूस ने 1711 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल