1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बैडमिंटन: कोरिया मास्टर्स के पहले दौर में हारे सौरभ वर्मा और पी कश्यप

बैडमिंटन: कोरिया मास्टर्स के पहले दौर में हारे सौरभ वर्मा और पी कश्यप

 Reported By: IANS
 Published : Nov 28, 2018 04:14 pm IST,  Updated : Nov 28, 2018 04:14 pm IST

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों सौरभ वर्मा और परुपल्ली कश्यप का कोरिया मास्टर्स टूर्नामेंट का सफर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।

पी कश्यप- India TV Hindi
पी कश्यप

ग्वांगझू (दक्षिण कोरिया): भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों सौरभ वर्मा और परुपल्ली कश्यप का कोरिया मास्टर्स टूर्नामेंट का सफर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। दोनों ही खिलाड़ियों को बुधवार को खेले गए पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर के मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड नम्बर-52 कश्यप को स्थानीय खिलाड़ी ली डोंग कुन से हारकर बाहर होना पड़ा, वहीं सौरभ को फिनलैंड के खिलाड़ी एतु हेइनो से हार मिली। 

वर्ल्ड नम्बर-22 डोंग ने कश्यप को एक घंटे और 19 मिनट तक चले मुकाबले में 21-17, 13-21, 21-8 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। 

इसके अलावा, वर्ल्ड नम्बर-50 सौरभ को वर्ल्ड नम्बर-108 एतु ने 50 मिनट तक चले मुकाबले में 13-21, 21-12, 18-21 से मात देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। 

सौरभ और कश्यप की हार के साथ ही इस टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में भारतीय चुनौती खत्म हो गई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल