1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सौरव घोषाल स्क्वाश सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में नहीं खेलेंगे

सौरव घोषाल स्क्वाश सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में नहीं खेलेंगे

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 06, 2018 08:12 am IST,  Updated : Nov 06, 2018 08:12 am IST

भारत के टॉप स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने सोमवार को कहा कि वह आगामी सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग नहीं लेंगे। 

सौरव घोषाल- India TV Hindi
सौरव घोषाल

कोलकाता: भारत के टॉप स्क्वाश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने सोमवार को कहा कि वह आगामी सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग नहीं लेंगे। विश्व रैंकिंग में भारत के टॉप खिलाड़ी सौरव बुधवार से शुरू हो रहे 30,000 डालर इनामी राशि वाली कोलकाता इंटरनेशनल मीट में अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगे। 

12 बार के इस राष्ट्रीय चैम्पियन ने कहा,‘‘इस महीने के आखिर में हांगकांग में बड़ी प्रतियोगिता है और तीन से नौ दिसंबर तक मिस्र में भी एक प्रतियोगिता है। इस तरह अगस्त में हुए एशियाई खेलों से चार महीने में मैं नौ प्रतियोगिताओं में भाग ले रहा हूं।’’ 

सौरव ने 17 साल की उम्र से अब तब सभी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन अगले महीने नयी दिल्ली में होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल