1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सेबेस्टियन वेटल ने जीती ब्राजील ग्रां प्री, ड्राइवर चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर

सेबेस्टियन वेटल ने जीती ब्राजील ग्रां प्री, ड्राइवर चैम्पियनशिप में दूसरे स्थान पर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 13, 2017 06:37 pm IST,  Updated : Nov 13, 2017 06:42 pm IST

फरारी के चालक सेबेस्टियन वेटल ने ब्राजीलियन ग्रां प्री पर कब्जा जमा लिया है। यह उनकी इस सीजन में पांचवीं फॉर्मूला वन जीत है। इसके साथ ही उन्होंने ड्राइवर चैम्पियनशिप में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। मर्सिडीज के वाल्टेरी बोटास को दूसरा स्थान मिला।

Sebastian Vettel- India TV Hindi
Sebastian Vettel

साओ पाउलो: फरारी के चालक सेबेस्टियन वेटल ने ब्राजीलियन ग्रां प्री पर कब्जा जमा लिया है। यह उनकी इस सीजन में पांचवीं फॉर्मूला वन जीत है। इसके साथ ही उन्होंने ड्राइवर चैम्पियनशिप में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। मर्सिडीज के वाल्टेरी बोटास को दूसरा स्थान मिला। रविवार को हुई इस रेस में फरारी के किमि राइकोनेन को तीसरा स्थान मिला।

पिछले महीने अपना चौथा विश्व खिताब जीतने वाले लुइस हैमिल्टन इस रेस में चौथे स्थान पर रहे। वेटल ने रेस जीतने के बाद कहा, "शुरुआत में मैं अच्छा जा रहा था, लेकिन इसके बाद पहिये में थोड़ी परेशानी आई।"

उन्होंने कहा, "तब मैंने सोचा कि मैंने शायद मौका गंवा दिया, लेकिन वाल्टेरी संघर्ष कर रहे थे, इसलिए मेरे पास मौका था और मुझे लगता है कि मैंने उन्हें थोड़ा बहुत हैरान कर दिया।"

हैमिल्टन 345 अंकों के साथ ड्राइवरों की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। उनके पीछे विटल 302 अंकों के साथ हैं। 280 अंकों के साथ बोटास तीसरे स्थान पर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल