1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. चीन में होने वाली डायमंड लीग की दूसरी मीटिंग 2021 तक के लिए स्थगित

चीन में होने वाली डायमंड लीग की दूसरी मीटिंग 2021 तक के लिए स्थगित

 Reported By: IANS
 Published : Aug 29, 2020 01:24 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 01:24 pm IST

डायमंड लीग ने कहा है कि वह 2020 कैलेंडर में फिर से बदलाव कर रहा है और इसके तहत चीन में होने वाली दूसरी मीटिंग को 2021 तक के लिए टाल दिया गया है। 

चीन में होने वाली...- India TV Hindi
चीन में होने वाली डायमंड लीग की दूसरी मीटिंग 2021 तक के लिए स्थगित Image Source : TWITTER/DIAMOND_LEAGUE

पेरिस| डायमंड लीग ने कहा है कि वह 2020 कैलेंडर में फिर से बदलाव कर रहा है और इसके तहत चीन में होने वाली दूसरी मीटिंग को 2021 तक के लिए टाल दिया गया है। पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के तहत यह मीटिंग इस साल 17 अक्टूबर को होनी थी।

शंघाई डायमंड लीग का आयोजन इस साल नहीं होना है क्योंकि चीन सरकार ने साफ कर दिया है कि मौजूदा हालात में खेलों का आयोजन सम्भव नहीं है।

कोरोना को देखते हुए अभी बीजिंग 2022 विंटर ओलंपिक्स के लिए टेस्ट इवेंट्स का भी आयोजन नहीं हो रहा है। बहरहाल, 2020 डायमंड लीग सीजन का समापन 25 सितम्बर को दोहा में होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल