1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन: सेरेना जीत के साथ शीर्ष पर पहुंची

फ्रेंच ओपन: सेरेना जीत के साथ शीर्ष पर पहुंची

 Written By: IANS
 Published : Jun 08, 2015 06:00 pm IST,  Updated : Jun 08, 2015 06:03 pm IST

मेड्रिड: फ्रेंच ओपन में खिताबी जीत के साथ अमेरिकी महिला टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की ताजा रैंकिंग में सर्वोच्च मुकाम पर अपनी स्थिति और मजबूत की है।

फ्रेंच ओपन: सेरेना जीत...- India TV Hindi
फ्रेंच ओपन: सेरेना जीत के साथ शीर्ष पर पहुंची

मेड्रिड: फ्रेंच ओपन में खिताबी जीत के साथ अमेरिकी महिला टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की ताजा रैंकिंग में सर्वोच्च मुकाम पर अपनी स्थिति और मजबूत की है। सेरेना ने रविवार को सर्बिया के लूसी साफारोवा को हराते हुए तीसरी बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता। यह उनके करियर का 20वां ग्रैंड स्लैम है।

सेरेना 11291 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा 6870 अंकों के साथ दूसरे और रोमानिया की सिमोना हालेप 6130 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

डब्ल्यूटीए वरीयता सूची (शीर्ष-10 खिलाड़ी) :-

1. सेरेना विलियम्स (अमेरिका) : 11291 अंक

2. पेट्रा क्वितोवा (चेक गणराज्य) : 6870 अंक

3. सिमोना हालेप (रोमानिया) : 6130 अंक

4. मारिया शारापोवा (रूस) : 5950 अंक

5. कैरोलीन वोज्नियाकी (डेनमार्क) : 5000 अंक

6. एना इवानोविक (सर्बिया) : 4350 अंक

7. लूसी साफारोवा (सर्बिया) : 4055 अंक

8. एकातेरिना माकारोवा (रूस) : 3620 अंक

9. कार्ला सुआरेज (स्पेन) : 3345 अंक

10. एंगलिक केरबर (जर्मनी) : 3120 अंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल