1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शारापोवा को पछाड़कर दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बनी सेरेना

शारापोवा को पछाड़कर दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बनी सेरेना

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 07, 2016 02:41 pm IST,  Updated : Jun 07, 2016 02:41 pm IST

लास एंजीलिस: फ्रेंच ओपन फाइनल में गार्बाइन मुगुरूजा से हारने से दो दिन बाद ही अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स फोब्र्स मैगजीन के अनुसार मारिया शारापोवा को पछाड़कर दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बन

MariaSharapova.SerenaWilliams- India TV Hindi
MariaSharapova.SerenaWilliams

लास एंजीलिस: फ्रेंच ओपन फाइनल में गार्बाइन मुगुरूजा से हारने से दो दिन बाद ही अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स फोब्र्स मैगजीन के अनुसार मारिया शारापोवा को पछाड़कर दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बन गई। सेरेना ने पिछले 12 महीने में 29.9 मिलियन डालर कमाये। रूसी टेनिस स्टार शारापोवा पिछले 11 साल से इस सूची में शीर्ष पर थी।

अब तक 21 ग्रैंडस्लैम जीत चुकी सेरेना स्टेफी ग्राफ के ओपन युग के 22 ग्रैंडस्लैम के रिकार्ड से एक खिताब दूर है। उसके कैरियर की ईनामी राशि 77.6 मिलियन डालर हो गई। शारापोवा की कमाई पिछले साल 21.9 मिलियन डालर रही। अमेरिकी मिश्रित मार्शल आर्ट स्टार रोंडा राउसी तीसरे नंबर पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल