1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मुगुरूजा अंतिम 16 में, शारापोवा और सेरेना भिड़ सकती हैं अगले दौर में

मुगुरूजा अंतिम 16 में, शारापोवा और सेरेना भिड़ सकती हैं अगले दौर में

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 02, 2018 06:22 pm IST,  Updated : Jun 02, 2018 06:22 pm IST

पूर्व चैम्पियन गारबाइन मुगुरूजा ऑस्ट्रेलिया की सैम स्टोसुर को 6-0,6-2 से हराकर फ्रेंच ओपन के अंतिम 16 में पहुंच गई।

सेरेना विलियम्स और...- India TV Hindi
सेरेना विलियम्स और मारिया शारापोवा

पेरिस: पूर्व चैम्पियन गारबाइन मुगुरूजा ऑस्ट्रेलिया की सैम स्टोसुर को 6-0,6-2 से हराकर फ्रेंच ओपन के अंतिम 16 में पहुंच गई। जबकि सेरेना विलियम्स और मारिया शारापोवा अगले दौर में आपस में भिड़ सकती है। 

स्पेन की तीसरी वरीयता प्राप्त मुगुरूजा ने 15 विनर लगाये और पहला सेट सिर्फ 25 मिनट में जीत लिया। अब उसका सामना यूक्रेन की लेसिया सुरेंको से होगा जिसने स्लोवाकिया की 19 वीं वरीयता प्राप्त मगडालेना राइबारिकोवा को 6-2, 6-4 से मात दी। 

वहीं सेरेना और चिर प्रतिद्वंद्वी शारापोवा की टक्कर अंतिम 16 में हो सकती है। सितंबर में बेटी को जन्म देने के बाद पहला ग्रैंड स्लैम खेल रही सेरेना का सामना जर्मनी की 11 वीं वरीयता प्राप्त जूलिया जार्जेस से होगा। वहीं शारापोवा की भिड़ंत चेक गणराज्य की छठी वरीयता प्राप्त कैरोलिना प्लिसकोवा से होगी। 

एस्तोनिया की जर्गेन जोप का सामना जर्मनी के मैक्सीमिलन मार्टरर से होगा जिसने पिछले दौर में डेनिस शापोवालोव को मात दी। महिला वर्ग में दो बार की उपविजेता सिमोना हालेप को तीसरे दौर में जर्मनी की आंद्रिया पेत्कोविच से खेलना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल