1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकी ओपन: फाइनल में नाओमी ओसाका से भिडेंगी सेरेना विलियम्स

अमेरिकी ओपन: फाइनल में नाओमी ओसाका से भिडेंगी सेरेना विलियम्स

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 07, 2018 11:08 am IST,  Updated : Sep 07, 2018 11:08 am IST

20वीं वरीयता प्राप्त ओसाका ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाली जापान की पहली खिलाड़ी बन गई।

नाओमी ओसाका से...- India TV Hindi
नाओमी ओसाका से भिडेंगी सेरेना विलियम्स Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयार्क: छह बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स अनास्तासिया सेवास्तोवा को हराकर नौवीं बार अमेरिकी ओपन फाइनल में पहुंच गई जहां उनका सामना जापान की नाओमी ओसाका से होगा। 17वीं वरीयता प्राप्त सेरेना की नजरें 24वें ग्रैंडस्लैम खिताब पर लगी है। वह पिछले साल अपनी बेटी के जन्म के बाद दूसरे ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंची है। उन्हें 19वीं वरीयता प्राप्त सेवास्तोवा को 6-3, 6-0 से हराने में सिर्फ 66 मिनट लगे। 

वहीं 20वीं वरीयता प्राप्त ओसाका ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंचने वाली जापान की पहली खिलाड़ी बन गई। उन्होंने अमेरिका की मेडिसन की को 6-2, 6-4 से हराया। सेरेना ने अपने सफर को अद्भुत बताते हुए कहा,‘‘अस्पताल के पलंग से उठकर एक साल बाद यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। पिछले साल इस समय मैं चल फिर भी नहीं पा रही थी और एक साल बाद लगातार दो ग्रैंडस्लैम फाइनल में पहुंची । इतनी तेजी से यहां तक आना अद्भुत है।’’ 

सेरेना विम्बलडन फाइनल में भी पहुंची थी। अगर वह अमेरिकी ओपन जीत लेती है तो क्रिस एवर्ट के रिकार्ड को पार कर देंगी और ऑस्ट्रेलिया की मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंडस्लैम के रिकार्ड की बराबरी कर लेंगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल