1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूएस ओपन में रूस की मारिया शारापोवा की सेरेना विलियम्स से होगी भिड़ंत

यूएस ओपन में रूस की मारिया शारापोवा की सेरेना विलियम्स से होगी भिड़ंत

 Reported By: IANS
 Published : Aug 23, 2019 01:46 pm IST,  Updated : Aug 23, 2019 01:46 pm IST

पांच बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स साल के चौथे ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के पहले राउंड में रूस की मारिया शारापोवा का सामना करेगी।

यूएस ओपन में रूस की...- India TV Hindi
यूएस ओपन में रूस की मारिया शारापोवा की सेरेना विलियम्स से होगी भिड़ंत Image Source : GETTY IMAGES

न्यूयॉर्क| पांच बार की चैम्पियन सेरेना विलियम्स साल के चौथे ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन के पहले राउंड में रूस की मारिया शारापोवा का सामना करेगी। शारापोवा ने 2006 में इस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया था। 

दोनों खिलाड़ियों के बीच अबतक 22 मुकाबले हो चुके हैं, लेकिन यह पहली बार होगा जब दोनों खिलाड़ी यूएस ओपन में भिड़ेंगे। सेरेना अपने करियर में 24वें ग्रैंड स्लैम खिताब का पीछा कर रही है। उन्होंने 2017 में आस्ट्रेलियन ओपन में आखिरी बार जीत दर्ज की थी और उसके बाद अपनी बेटी को जन्म देने के कारण लंबा ब्रेक लिया था। 

शारोपावा अबतक केवल दो बार ही सेरेना को मात दे पाई हैं। पिछले साल इस टूर्नामेंट के फाइनल में सेरेना को हराने वाली जापान की नाओमी ओसाका पहले दौर में रूस की अना ब्लिन्कोवा का सामना करेगी जबकि विंबलडन विजेता सिमोना हालेप और पेट्रा क्विटोवा क्वालीफायर्स खेलेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल