1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सेरी-ए : इंटर मिलान ने फियोरेंटिना को 2-0 से हराया

सेरी-ए : इंटर मिलान ने फियोरेंटिना को 2-0 से हराया

 Edited By: IANS
 Published : Feb 06, 2021 01:17 pm IST,  Updated : Feb 06, 2021 01:17 pm IST

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में इंटर मिलान के लिए मिडफील्डर निकोलो बरेला ने 31वें मिनट में जबकि इवान पेरेसिक ने 52वें मिनट में गोल दागे।

Serie-A, Inter Milan, Fiorentina, football, sports- India TV Hindi
Inter Milan Image Source : GETTY

इंटर मिलान ने फियोरेंटिना को 2-0 से हराकर इटालियन लीग सेरी-ए में फिर से टॉप स्थान हासिल कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में इंटर मिलान के लिए मिडफील्डर निकोलो बरेला ने 31वें मिनट में जबकि इवान पेरेसिक ने 52वें मिनट में गोल दागे।

मैनचेस्टर युनाइटेड के पूर्व स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने भी गोल दाग दिया था, लेकिन इसे आफसाइड करार दे दिया गया।

इस जीत के बाद इंटर मिलान अब 21 मैचों में 47 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। इंटर मिलान की टीम अब फियोरेंटिना के खिलाफ पिछले 10 सभी प्रतियोगिताओं से अजेय रही है।

इंटर मिलान के प्रतिद्वंद्वी एसी मिलान अगर रविवार को क्रोटोन के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो फिर एसी मिलान टॉप पर पहुंच जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल