1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Serie A : रोनाल्डो के प्रदर्शन से जुवेंतस ने रोमा को 2-0 से हराया

Serie A : रोनाल्डो के प्रदर्शन से जुवेंतस ने रोमा को 2-0 से हराया

 Reported By: IANS
 Published : Feb 07, 2021 12:50 pm IST,  Updated : Feb 07, 2021 12:50 pm IST

रोनाल्डो ने 12वें मिनट में गोल करके टीम को 1-0 की लीड दिला दी। इसके बाद जुवेंतस ने इस लीड को हाफ टाइम तक कायम रखा।

Cristiano Ronlado- India TV Hindi
Cristiano Ronlado Image Source : GETTY

रोम| क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत जुवेंतस ने रोमा को 2-0 से हराकर इटालियन लीग सेरी-ए में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को खेले गए मुकाबले में जुवेंतस के लिए रोनाल्डो के अलावा रोजर इबानेज ने एक आत्मघाती गोल किया।

रोनाल्डो ने 12वें मिनट में गोल करके टीम को 1-0 की लीड दिला दी। इसके बाद जुवेंतस ने इस लीड को हाफ टाइम तक कायम रखा।

यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज एज्रा मोसेल की हुई मौत

दूसरे हाफ में इबानेज के आत्मघाती गोल की मदद से जुवेंतस ने 68वें मिनट में अपनी लीड को 2-0 कर दिया। इस जीत के बाद जुवेंतस ने 42 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया।

अन्य मैचों में जिनाओ ने नेपोली को 2-1 से हरा दिया जबकि एटलांटा ने टोरिनो को 3-3 से ड्रॉ पर रोक दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल