1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Wrestling : राष्ट्रीय ग्रीको रोमन चमिपियांशिप में सर्विसेस के पहलवानों का दबदबा कायम

Wrestling : राष्ट्रीय ग्रीको रोमन चमिपियांशिप में सर्विसेस के पहलवानों का दबदबा कायम

 Reported By: IANS
 Published : Feb 22, 2021 09:25 am IST,  Updated : Feb 22, 2021 09:25 am IST

दीपांशु को स्वर्ण और हरदीप को कांस्य पदक मिला। नरेंद्र चीमा को भी कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

Services Wrestler- India TV Hindi
Services Wrestler Image Source : IANS

 नई दिल्ली| सर्विसेस के पहलवानों ने जालंधर में जारी नेशनल ग्रीको रोमन चैंपियनशिप में अपना दबदबा कायम रखते हुए 190 अंकों के साथ पदक तालिका में पहला स्थान स्थान हासिल किया। रेलवे ने 170 अंकों के साथ दूसरा और पंजाब 111 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। रविवार को 97 किग्रा के सेमीफाइनल में रेलवे के रवि ने ओलंपियन और स्थानीय दावेदार हरदीप सिंह को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उन्हें सर्विसेस के दीपांशु से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

दीपांशु को स्वर्ण और हरदीप को कांस्य पदक मिला। नरेंद्र चीमा को भी कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

77 किग्रा में पंजाब के गुरप्रीत सिंह को स्वर्ण, सर्विसेसे के मोहम्मद रफीक को रजत पदक और रेलवे के साजन व सर्विसेस के मनजीत को कांस्य पदक मिला।

ये भी पढ़े -  पहले 'हैट्रिक' फिर 6 विकेट लेकर इस घातक स्पिन गेंदबाज ने बरपाया कहर, देखें Video  

87 किग्रा में वर्ग में रेलवे के सुनील को स्वर्ण पदक, पंजाब के प्रभपाल को रजत पदक और रेलवे के अमित व सर्विसेस के रविन्दर खत्री को कांस्य पदक मिला।

ये भी पढ़े -   राशिद खान ने मारा 'नया हेलीकॉप्टर शॉट' तो फ़िदा हो गई इंग्लैंड की ये महिला खिलाड़ी, देखें Video

प्रत्येक भार वर्ग में शीर्ष चार पहलवान अप्रैल में एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के लिए राष्ट्रीय तैयारी शिविर में भाग लेंगे। कैम्प का आयोजन अगले सप्ताह से सोनीपत के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर में किया जाएगा।

ये भी पढ़े -   'बुलेट' रफ्तार से लाबुशेन ने किया ऐसा रन आउट कि याद आ आए जोंटी रोड्स, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल