1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंची सेविला और वोल्वस

यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंची सेविला और वोल्वस

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 07, 2020 02:38 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 02:38 pm IST

इंग्लैंड की इस टीम ने ओलंपिआकोस को 1-0 से हराकर कुल 2-1 की एग्रीगेट बढ़त के साथ 48 साल में पहली बार यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई किया। 

The quarterfinal lineup for the Europa League is set after Sevilla, Wolves, Bayer Leverkusen and Bas- India TV Hindi
The quarterfinal lineup for the Europa League is set after Sevilla, Wolves, Bayer Leverkusen and Basel secured a place in the final-eight. Image Source : AP

ड्यूसबर्ग| सेविला ने अंतिम-16 के मुकाबले में रोमा को 2-0 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल खिताब को रिकार्ड छठी बार जीतने की ओर कदम बढाया। सेविला के अलावा वॉल्वरहैम्प्टन, बेयर लीवरकुसेन और बेसल ने भी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे। सर्जियो रेगुलोन ने मैच के 21वें मिनट में पहला गोल दागा जबकि यूसुफ ईन-नेसरी ने मध्यांतर से ठीक पहले 44वें मिनट में इस बढ़त को दोगुना कर दिया।

क्वार्टर फाइनल में सेविला का सामना मंगलवार को वोल्वस से होगा। इंग्लैंड की इस टीम ने ओलंपिआकोस को 1-0 से हराकर कुल 2-1 की एग्रीगेट बढ़त के साथ 48 साल में पहली बार यूरोपा लीग के क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई किया। राउल जिमीनेज ने नौवें मिनट में मैच का इकलौता गोल किया।

बेयर लीवरकुसेन ने रेंजर्स को 1-0 से हराया जिसे क्वार्टर फाइनल में इंटर मिलान से भिड़ना है। बासेल ने फाबियान प्रेई को हराया। क्वार्टर फाइनल में इस टीम का सामना शाख्तर डोनेट्स्क से होगा। क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की करने वाली आठ टीमें सात अलग-अलग देशों की है जिसमें से सिर्फ इंग्लैंड की दो टीमें वोल्वस और मैनचेस्टर यूनाइटेड हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल