1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Tokyo Olympics : ओपनिंग सेरेमनी में भाग नहीं लेंगे शरत कमल और मनिका बत्रा

Tokyo Olympics : ओपनिंग सेरेमनी में भाग नहीं लेंगे शरत कमल और मनिका बत्रा

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2021 10:44 am IST,  Updated : Jul 23, 2021 10:44 am IST

 भारत के अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि अगले ही दिन उनहें मिश्रित युगल मुकाबला खेलना है।

Tokyo Olympics : ओपनिंग सेरेमनी...- India TV Hindi
Tokyo Olympics : ओपनिंग सेरेमनी में भाग नहीं लेंगे शरत कमल और मनिका बत्रा Image Source : TWITTER/MANIKA BATRA

तोक्यो। भारत के अचंत शरत कमल और मनिका बत्रा ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि अगले ही दिन उनहें मिश्रित युगल मुकाबला खेलना है। दोनों खिलाड़ियों के नाम उद्घाटन समारोह में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में थे लेकिन ऐसा सूची तैयार करने वाले भारतीय अधिकारियों की गलती से हुआ था।

एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता जोड़ी का सामना चीनी ताइपै की लिन युन जू और चेंग आई चिंग से होगा। चीनी ताइपै की जोड़ी को तीसरी वरीयता दी गई है और वह दुनिया की नंबर एक जोड़ी है । उद्घाटन समारोह में 20 की बजाय 19 खिलाड़ी भाग लेंगे।

टेबल टेनिस खिलाड़ियों की जगह टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना इसमें शामिल होगी। छह अधिकारी भारतीय दल के साथ रहेंगे। मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल