1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इस बात पर नाराज हुए माराडोना, नहीं जाएंगे बेटी की शादी में

इस बात पर नाराज हुए माराडोना, नहीं जाएंगे बेटी की शादी में

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 17, 2018 01:02 pm IST,  Updated : Jan 17, 2018 01:02 pm IST

’’उन्होंने कहा ,‘‘वह दुनिया की पहली या आखिरी लड़की नहीं होगी जिसकी शादी में उसके पिता नहीं गए हों।’’

डिएगो माराडोना - India TV Hindi
डिएगो माराडोना

ब्यूनस आयर्स: डिएगो माराडोना की बेटी ने उनकी मौजूदा पत्नी को शादी का न्यौता नहीं दिया है जिससे खफा यह महान फुटबॉलर भी समारोह में शिरकत नहीं करेंगे। डालमा माराडोना की शादी अप्रैल में आंद्रेस काल्डारेली से होनी है लेकिन उसने अपनी सौतेली मां को न्यौता नहीं भेजा।

माराडोना से जब पूछा गया कि क्या वह शादी में जायेंगे, उन्होंने कहा,‘‘रोशियो मेरी पत्नी है और अगर उसे नहीं बुलाया गया तो मैं भी नहीं जाउंगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ वह दुनिया की पहली या आखिरी लड़की नहीं होगी जिसकी शादी में उसके पिता नहीं गए हों।’’ 

माराडोना ने क्लाउडिया विलाफाने से शादी की थी जिससे उनकी दो बेटियां डालमा और जियानिना है। इनके अलावा अन्य महिलाओं से भी उनके तीन बच्चे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल