1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लॉकडाउन में छुट्टी पर भेजने के बावजूद अपने कर्मचारियों को पूरा वेतन देगा शैफील्ड यूनाईटेड

लॉकडाउन में छुट्टी पर भेजने के बावजूद अपने कर्मचारियों को पूरा वेतन देगा शैफील्ड यूनाईटेड

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 12, 2020 10:29 am IST,  Updated : Apr 12, 2020 10:29 am IST

कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से अपना काम नहीं कर पा रहे हैं कर्मचारियों को शैफील्ड शिल्ड ने पूरा वेतन देने की घोषणा की है।

Football, News, Soccer, Sheffield United, Utd, Paddy Kenny, Justin Haber, Ian Bennett, Ben Starosta,- India TV Hindi
Sheffield United Image Source : GETTY

प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट की टीम शैफील्ड यूनाईटेड ने कहा कि उसने अपने कुछ स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों को सरकारी अवकाश पर भेज दिया है लेकिन वह इस दौरान वह उनके पूरे वेतन का भुगतान करना जारी रखेगा। 

इनमें वे कर्मचारी शामिल हैं जो कोरोना वायरस लॉकडाउन की वजह से अपना काम नहीं कर पा रहे हैं लेकिन क्लब ने कहा कि वह ब्रिटिश सरकार की योजना के तहत सार्वजनिक धनराशि का उपयोग करने का सहारा नहीं लेगा।

क्लब ने बयान में कहा, ‘‘शैफील्ड यूनाईटेड फुटबॉल क्लब ने अपने कुछ कर्मचारियों को सरकारी अवकाश पर जाने के बारे में सूचित किया है। ’’ 

इसमें कहा गया है, ‘‘क्लब हालांकि तमाम चुनौतियों के बावजूद अपने इन स्थायी और अस्थायी कर्मचारियों के वेतन का पूर्ण भुगतान करना जारी रखेगा। ’’ 

आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी दुनिया में सभी तरह के खेल आयोजनों को रद्द कर दिया गया है। इस वायरस के कारण अबतक 15 लाख से अभी अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि 1 लाख से भी अधिक संख्या में लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल