1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. शिवा केशवन ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

शिवा केशवन ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 27, 2015 03:51 pm IST,  Updated : Dec 27, 2015 03:51 pm IST

नागनो (जापान): भारत के दो बार के चैंपियन शिवा केशवन ने आज यहां समाप्त हुई 18वीं एशियाई लूस चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। इस रेस में दो हीट शामिल थी जिसमें करीबी मुकाबला देखने को

shiva keshwan- India TV Hindi
shiva keshwan

नागनो (जापान): भारत के दो बार के चैंपियन शिवा केशवन ने आज यहां समाप्त हुई 18वीं एशियाई लूस चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। इस रेस में दो हीट शामिल थी जिसमें करीबी मुकाबला देखने को मिला। शिवा के पास स्वर्ण पदक जीतने का बेहतरीन मौका था लेकिन पहली हीट में मामूली तकनीकी खामी के कारण सेकेंड का दो बटा दसवें हिस्से से वह पहले स्थान पर आने से चूक गए।

जापान के हिदेनारी कनायामा ने स्वर्ण पदक जीता जबकि कोरिया के डोंग हियोन किम तीसरे स्थान पर रहे। शिवा ने बाद में कहा, ‘मैं एक और पदक जीतकर खुश हूं। यह साल वित्तीय तौर पर मेरे लिये काफी मुश्किल रहा और मुझे गर्व है कि इसके बावजूद मैं अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में भारतीय ध्वज उंचा रखने में सफल रहा। मुझे स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद थी लेकिन कोरिया 2018 शीतकालीन खेलों में अभी दो साल का समय है और मुझे सहयोग मिलने की उम्मीद है ताकि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकूं।’

शिवा का लक्ष्य बाकी बचे तीनों विश्व कप में भाग लेने का है। ये सभी जर्मनी में होंगे। सत्र का समापन कोरिया में ओलंपिक ट्रैक पर होगा जहां कुछ चुनिंदा एथलीटों को ट्रैक का परीक्षण करने का मौका मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल