1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रियो ओलंपिक: सोशल मीडिया में शोभा डे ने की इंडिया की खिंचाई, लोगों का फूटा ग़ुस्सा

रियो ओलंपिक: सोशल मीडिया में शोभा डे ने की इंडिया की खिंचाई, लोगों का फूटा ग़ुस्सा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 09, 2016 08:26 am IST,  Updated : Aug 09, 2016 08:32 am IST

रियो ओलंपिक से भारत के लिए फ़िलहाल कोई अच्छी ख़बर नही है। जिमनास्ट दीपा करमाकर को छोड़कर बाकी भारतीय खिलाड़ियों ने निराश ही किया है। कल अभिनव बिंद्रा से बंधी उम्मीदों ने जहां दम तोड़

SHOBA_DE- India TV Hindi
SHOBA_DE

रियो ओलंपिक से भारत के लिए फ़िलहाल कोई अच्छी ख़बर नही है। जिमनास्ट दीपा करमाकर को छोड़कर बाकी भारतीय खिलाड़ियों ने निराश ही किया है। कल अभिनव बिंद्रा से बंधी उम्मीदों ने जहां दम तोड़ दिया वहीं पुरुष और महिला हाकी टीम भी कुछ नहीं कर पाई हालंकि पुरुषो ने जर्मनी जैसी शक्तिशाली टीम को ज़बरदस्त टक्कर दी। लेकिन कुछ भारतीय फ़ैन्स ने अभी भी उम्मीद नहीं छोड़ी है और वे उनको निशाना बना रहे हैं जो भारत के ख़राब प्रदर्शन की आलोचना कर रहे हैं।

लेखिका शोभा डे उन लोगों में से हैं जिन पर सोशल मीडिया में हमले हो रहे हैं। शोभा डे ने सामवार को ट्वीट किया, “गोल ऑफ टीम इंडिया ऐट द ओलंपिक: रियो जाओ, सेल्फ़ी लो, ख़ाली हाथ वापस आओ। कैसे पैसे और अवसर की बरबादी।”

Tweet
Tweet

जैसी की उम्मीद थी, ट्वीटरातियों ने ये ट्वीट देखते ही शोभा पर हमला बोल दिया। एक ने ट्वीट किया, “ट्वीटर पर शोभा का गोल: ऑनलाइन आओ। बिना मतलब की बात करो। गाली खाओ। वापस आ जाओ।”

Tweet
Tweet

एक अन्य ने ट्वीट किया, “तुम कलंकित शख़्स हो।”

Tweet
Tweet
Tweet
Tweet
Tweet
Tweet
Tweet
Tweet

शोभा डे अक़्सर सामाजिक मुद्दो पर अपनी बेबाक राय देती रहती हैं और उन पर विवाद भी ख़ूब होता रहता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल