1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार निकले कोरोना पॉजिटिव

निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार निकले कोरोना पॉजिटिव

 Reported By: IANS
 Published : Nov 26, 2020 01:31 pm IST,  Updated : Nov 26, 2020 01:31 pm IST

टोक्यो ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल कर चुके दिव्यांश कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में जारी राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा थे।

Divyansh Pawar with Lovenil- India TV Hindi
Divyansh Pawar with Lovenil Image Source : TWITTER/ISSF

नई दिल्ली| भारत के निशानेबाज दिव्यांश सिंह पंवार का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और वह इस समय अपने घर में आइसोलेशन में हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने अपने एक बयान में कहा कि पुरुष की 10 मीटर एयर राइफल की रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज दिव्यांश में बीमारी के किसी तरह के लक्षण नहीं हैं।

टोक्यो ओलम्पिक के लिए कोटा हासिल कर चुके दिव्यांश कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में जारी राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा थे।

साई ने कहा है, "निशानेबाज और सपोर्ट स्टाफ एक सप्ताह के दिवाली ब्रेक पर थे और 18 नवंबर को सभी ने शिविर में वापसी की। एसओपी के मुताबिक सभी सात दिन के क्वारंटीन में थे।"

इयान चैपल ने माना, टेस्ट क्रिकेट में कोहली की जगह कप्तान के रूप में रहाणे हैं बेस्ट

बयान में आगे कहा गया है, "क्वारंटीन के छठे दिन सभी का टेस्ट किया गया। पंवार का टेस्ट पॉजिटिव आया है। उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और साई तथा एनएसएफ द्वारा समर्थन दिया जा रहा है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल