1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. निशानेबाजों की नजरें पदकों पर, जीतू करेंगे भारतीय अभियान का आगाज

निशानेबाजों की नजरें पदकों पर, जीतू करेंगे भारतीय अभियान का आगाज

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 05, 2016 11:36 am IST,  Updated : Aug 05, 2016 12:48 pm IST

सितारों से सजा भारतीय निशानेबाजी दल कल से यहां अपने अभियान का आगाज करेगा और सभी की नजरें फार्म में चल रहे जीतू राय पर होंगी जबकि बीजिंग ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा भी अपने सुनहरे कैरियर को शानदार तरीके से अलविदा कहना चाहेंगे।

jitu rai- India TV Hindi
jitu rai

रियो दि जिनेरियो: सितारों से सजा भारतीय निशानेबाजी दल कल से यहां अपने अभियान का आगाज करेगा और सभी की नजरें फार्म में चल रहे जीतू राय पर होंगी जबकि बीजिंग ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा भी अपने सुनहरे कैरियर को शानदार तरीके से अलविदा कहना चाहेंगे। लंदन ओलंपिक के छह पदक से बेहतर प्रदर्शन की भारत की उम्मीदों का दारोमदार निशानेबाजों पर ही है ।

जीतू और बिंद्रा के अलावा गगन नारंग, मानवजीत सिंह संधू, हीना सिद्धू और अपूर्वी चंदेला भी पदक के दावेदार हैं । निशानेबाज रेंज के बाहर ज्यादा बोलने में विश्वास नहीं रखते और सुर्खियों से दूर रहते हैं । बिंद्रा ने 15 दिन पहले ट्वीट कया था कि वह अपने पांचवें और आखिरी ओलंपिक के खत्म होने तक अब किसी के संपर्क में नहीं रहेंगे ।

बिंद्रा के बाद भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाने के प्रबल दावेदार जीतू कल 10 मीटर एयर पिस्टल में उतरेंगे । वह 50 मीटर पिस्टल में विश्व चैम्पियन हैं और दोनों स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे । एशियाई खेल , राष्ट्रमंडल खेल, विश्व चैम्पियनशिप और विश्व कप में पदक जीत चुके जीतू ने कहा , मुझे नहीं पता था कि ओलंपिक क्या होता है । मैं गांव से आया हूं और वैसा ही रहना चाहता हूं ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल