1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच और सिमोना हालेप

फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच और सिमोना हालेप

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 04, 2019 11:38 am IST,  Updated : Jun 04, 2019 11:38 am IST

नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए जबकि सिमोना हालेप ने सिर्फ 45 मिनट में जीत दर्ज कर अंतिम-8 में जगह बनाई।

सिमोना हालेप ने सिर्फ...- India TV Hindi
सिमोना हालेप ने सिर्फ 45 मिनट में जीत दर्ज करके फ्रेंच ओपन के अंतिम आठ में जगह बनाई Image Source : GETTY IMAGES

पेरिस। नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए जबकि गत महिला चैम्पियन सिमोना हालेप ने सिर्फ 45 मिनट में जीत दर्ज करके अंतिम आठ में जगह बनाई।

शीर्ष वरीयता प्राप्त और दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने जर्मनी के जान लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 6-2, 6-2 से हराया। अब उनका सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

जर्मनी के पांचवीं वरीयता प्राप्त ज्वेरेव ने इटली के फेबियो फोगनिनी को 3-6, 6-2, 6-2, 7-6 से हराया। जापान के सातवीं वरीयता प्राप्त केइ निशिकोरि ने फ्रांस के बेनोइत पेयरे को 6-2, 6-7, 6-2, 6-7, 7-5 से हराया।

फ्रांस के ही 14वीं वरीयता प्राप्त गाएल मोंफिल्स को आस्ट्रिया के चौथी वरीयता प्राप्त डोमिनिक थिएम को 6-4, 6-4, 6-2 से हराया। अब वह रूस के कारेन खाचानोव से खेलेंगे जिसने आठवीं वरीयता प्राप्त जुआन मार्तिन देल पोत्रो को 7-5, 6-3, 3-6, 6-3 से मात दी।

हालेप ने पोलैंड की इगा स्वियातेक को 6-1, 6-0 से हराया। अब उसका सामना अमांडा एनिसिमोवा से होगा जिसने स्पेन की एलियोना बोलसोवा को 6-3, 6-0 से हराया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल