1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आईं टेनिस स्टार हालेप

कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आईं टेनिस स्टार हालेप

 Reported By: IANS
 Published : Mar 18, 2020 03:12 pm IST,  Updated : Mar 18, 2020 03:12 pm IST

पूर्व विंबलडन चैम्पियन महिला टेनिस खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप ने कहा है कि उन्होंने कोरोनावायरस जैसी आपदा में अपने देश को मेडिकल उपकरण देने का फैसला किया है। 

कोरोना वायरस से...- India TV Hindi
कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आईं टेनिस स्टार हालेप Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| पूर्व विंबलडन चैम्पियन महिला टेनिस खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप ने कहा है कि उन्होंने कोरोनावायरस जैसी आपदा में अपने देश को मेडिकल उपकरण देने का फैसला किया है। हालेप ने ट्वीट कर बताया, "इस मुश्किल समय में हम अपने मेडिकल कर्मचारियों के शुक्रगुजार हैं। मैं अपने देश की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हूं और मैंने मेडिकल सामग्री देने का फैसला किया है।"

हालेप ने अपने फेसबुक पेज पर भी एक वीडियो में कहा, "यह एक सही मौका है, जहां हम बता सकते हैं कि हम अपने जीवन और हमारे आस-पास रह रहे लोगों को लेकर जिम्मेदार हैं।" उन्होंने कहा, "एक ओर जहां हम घर पर हैं, वहीं डॉक्टर और अन्य मेडिकल स्टाफ बीमारी से पीड़ित लोगों की मदद करने और उनकी जान बचाने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं।"

इस टेनिस खिलाड़ी ने कहा, "मैंने फैसला किया है कि मैं कुछ उपकरण खरीदने के लिए कुछ पैसा दान में दूंगी। यह पैसा सीधे बुचारेस्ट और कोंस्टनटा के मेडिकल अधिकारियों के पास जाएगा।" रोमानिया में कोरोनावायरस के अब तक कुल 200 मामले सामने आ चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल