1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली पीवी सिंधु का भारत लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली पीवी सिंधु का भारत लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत

 Reported By: IANS
 Published : Aug 03, 2021 06:35 pm IST,  Updated : Aug 03, 2021 06:35 pm IST

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। 

pv sindhu- India TV Hindi
PV Sindhu Image Source : TWITTER/@BAI_MEDIA

नई दिल्ली| टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर सैकड़ों की संख्या में प्रशंसक इकट्ठा हुए और सिंधु का ढोल बाजों के साथ स्वागत किया।

सिंधु ने टोक्यो में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। वह पहली भारतीय महिला बनीं जिन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए दो बार पदक जीते हैं। आंध्र प्रदेश सरकार ने सिंधु को 30 लाख रूपये की ईनामी राशि देने की घोषणा की है। सिंधु ने इससे पहले 2016 रियो ओलंपिक में रजत पदक जीता था।

सिंधु ने यहां पहुंचने पर कहा, "मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं। कई लोगों ने मुझे बधाई दी। मैं बैडमिंटन संघ और सभी लोगों का प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद देती हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल