1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. पीवी सिंधु की ब्रांड वैल्यू में 10 गुना का इजाफा, जल्द घोषित करेंगी पहला स्पॉन्सर

पीवी सिंधु की ब्रांड वैल्यू में 10 गुना का इजाफा, जल्द घोषित करेंगी पहला स्पॉन्सर

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 26, 2016 07:27 pm IST,  Updated : Aug 26, 2016 07:28 pm IST

भारतीय बैडमिंटन स्टार और रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु जल्द ही अपनी पहली कॉरपोरेट स्पॉन्सरशिप डील के बारे में घोषणा करेंगी। मार्केट के विशेषज्ञों का मानना है कि सिंधु की ब्रांड वैल्यू

पीवी सिंधु।- India TV Hindi
पीवी सिंधु।

हैदराबाद: भारतीय बैडमिंटन स्टार और रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु जल्द ही अपनी पहली कॉरपोरेट स्पॉन्सरशिप डील के बारे में घोषणा करेंगी। मार्केट के विशेषज्ञों का मानना है कि सिंधु की ब्रांड वैल्यू अब पहले से 10 गुना बढ़कर 2 करोड़ रुपये तक हो गई है। 

ये भी पढ़ें:

दिलशान ने गिराया ODI पर पल्लू, लेंगे संन्यास

अमेरिका में क्रिकेट का आयोजन नयी शुरूआत होगी: कुंबले

सिंधु की ब्रांड मैनेजमेंट की देखरेख कर रही कंपनी बेसलाइन वेंचर्स के को-फाउंडर और डायरेक्टर रामकृष्णन आर. ने कहा कि वे इस शटलर के पहले कॉरपोरेट प्रायोजन की घोषणा सितंबर के दूसरे हफ्ते में कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि प्रायोजन ओलंपिक से पहले कर लिए गए थे, इसलिए वे उनकी घोषणा नहीं करना चाहते थे क्योंकि प्रतियोगिता की तैयारी को देखते हुए उसका काफी व्यस्त कार्यक्रम था। 

रामकृष्णन ने कहा,‘ओलंपिक से पहले दो ब्रांड से कॉन्ट्रैक्ट हुआ था। हम उनकी घोषणा नहीं कर पाए थे क्योंकि ओलंपिक की तैयारियां चल रही थी। इसलिए हम ओलंपिक से पहले उसे ज्यादा प्रोमोट नहीं करना चाहते थे। हम सितंबर के दूसरे हफ्ते में इनकी घोषणा कर सकते हैं।‘ बेसलाइन एक अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी श्रीकांत का भी काम देखती है। सिंधु हाल में समाप्त हुए ओलंपिक खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। वह फाइनल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गई थीं।

कंपनियां सिंधु से कॉन्ट्रैक्ट करने के लिए बेताब हैं लेकिन इस टॉप बैडमिंटन खिलाड़ी की ब्रांड मैनेजमेंट फर्म उसकी ब्रांड वैल्यू और बढ़ने देना चाहती है। वहीं दूसरी तरफ ब्रांड और व्यावसायिक रणनीति के विशेषज्ञ हरीश बिजूर ने कहा कि ओलंपिक के बाद सिंधु की ब्रांड वैल्यू 2 करोड़ रूपये तक पहुंच गई है, जिसे विभिन्न राज्य सरकारों ने नकद पुरस्कार देकर और बढ़ा दिया। 

उन्होंने कहा,‘ओलंपिक के बाद दो और तीन चीजें हुई हैं। एक तो नकद पुरस्कार है जो विभिन्न राज्य सरकारों ने दिया है। अब ये सब चीजें सिंधु की ब्रांड वैल्यू को बढ़ा रही है। राज्य सरकार ने सिंधु को पांच करोड़ रूपये दिए हैं, इसका मतलब है कि ब्रांड वैल्यू और उंची चली गई है।’ बिजूर ने कहा,‘इसलिये ओलंपिक के बाद अचानक सिंधु की ब्रांड वैल्यू 20 से 30 लाख रूपये से बढ़कर दो करोड़ रूपये तक पहुंच गई है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल