1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे कश्यप

सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे कश्यप

 Written By: IANS
 Published : Apr 09, 2015 05:39 pm IST,  Updated : Apr 09, 2015 05:39 pm IST

सिंगापुर: भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन स्टार पारूपल्ली कश्यप गुरुवार को उम्दा प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 300,000 डॉलर इनामी सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। राष्ट्रमंडल खेल विजेता कश्यप

- India TV Hindi

सिंगापुर: भारत के अग्रणी पुरुष बैडमिंटन स्टार पारूपल्ली कश्यप गुरुवार को उम्दा प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 300,000 डॉलर इनामी सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए। राष्ट्रमंडल खेल विजेता कश्यप ने प्री-क्वार्टर फाइनल दौर में दक्षिण कोरिया के सोन वान हो को हराया। सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में कश्यप ने विश्व के 15वें वरीय खिलाड़ी कश्यप ने विश्व के पांचवें वरीय वान को 46 मिनट में 21-15, 22-20 से हराया।

अगले दौर में कश्यप का सामना फ्रांस के बेरिस लेवेरडेज से होगा। इन दोनों के बीच अब तक दो मुकाबले हुए हैं और दोनों ने एक-एक मुकाबले जीते हैं। दोनों अंतिम बार चार साल पहले मलेशिया ओपन में आमने-सामने हुए थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल