कुआलालम्पुर: एशिया हॉकी महासंघ (AHF) ने बुधवार को महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के मेजबान करने के लिए सिंगापुर को सौपा गया हैं। हम आपको बता दें कि इसी साल 29 अक्टूबर से 6 नवंबर के बीच एशिया की शीर्ष पांच टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी, जिसकी मेजबानी सिंगापुर को मिली है।
ये भी पढ़े- संकटों से घिरे रियो में एक महीने बाद शुरू होगा खेलों का महासमर
एएचएफ ने एक बयान में कहा, "महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी सिंगापुर जैसे छोटे लेकिन मजबूत हॉकी महासंघ को अचानक मिला तोहफा है, क्योंकि उन्होंने हाल के दिनों में कई प्रतियोगिताओं का बेहद सफलतापूर्व आयोजन किया है।"
विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त सेंगकांग हॉकी स्टेडियम ने पहले भी कई प्रतियोगिताओं की मेजबानी की है, जिसमें 2009 में एफआईएच जूनियर विश्व कप और 2010 में यूथ ओलम्पिक खेलों की मेजबानी के अलावा 2015 एसआईए खेलों, महिला एवं पुरुष विश्व हॉकी लीग के पहले दौर की मेजबानी भी शामिल है।"
महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में कोरिया चीन, जापान और भारत जैसे देश हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट में पांचवीं टीम मलेशिया होगी जिसने तीन साल पहले इस प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा लिया था और कांस्य पदक हासिल किया था।
2010 में टीमों को उच्च स्तरीय प्रतियोगिता का अनुभव देने के मकसद से शुरू की गई इस टूर्नामेंट का अब तक तीन बार ही आयोजन हुआ है। आखिरी बार प्रतियोगिता 2013 में खेली गई थी।
एएचएफ के अध्यक्ष प्रिंस अबदुल्लाह अहमद शाह ने कहा, "एशिया हॉकी महासंघ, सिंगापुर हॉकी संघ (एसएचएफ) के साथ एशियन महिला एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी के चौथे संस्करण की मेजबानी खूबसूरत सेंगकांग स्टेडियम में करने को लेकर खुश है।"