1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रूस ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे अरुंधती और सिरील

रूस ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे अरुंधती और सिरील

 Written By: IANS
 Published : Oct 05, 2016 07:17 pm IST,  Updated : Oct 05, 2016 07:17 pm IST

भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी अरुंधती पंटावने और पुरुष खिलाड़ी सिरील वर्मा ने यहां रूस ओपन ग्रां प्री. में खेले गए अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर ली है।

arundhati and sirin- India TV Hindi
arundhati and sirin

व्लाडिवोस्टक: भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी अरुंधती पंटावने और पुरुष खिलाड़ी सिरील वर्मा ने यहां रूस ओपन ग्रां प्री. में खेले गए अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर ली है। अरुं धती ने महिला एकल वर्ग में रूस की एनास्तासिया शारापोवा को मात दी और सिरील ने पुरुष एकल वर्ग में स्थानीय खिलाड़ी आंद्रे जदानोव को हराया।

टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में 18 मिनट तक चले एकतरफा मुकाबले में अरुं धती ने एनास्तासिया को 21-5, 21-9 से मात दी।

सिरील ने पुरुष एकल वर्ग में खेले गए अपने मुकाबले में जदानोव को 19 मिनट के भीतर 21-7, 21-11 से हरा दिया।

इसके अलावा, भारत के एक अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा रूस के एलेक्सेज जोलोतुएव के खिलाफ मुकाबले से हट गए। सौरभ वर्मा को टूर्नामेंट में छठी वरीयता दी गई थी।

अरुं धती का अगला मुकाबला अब गुरुवार को हमवतन गद्दे ऋत्विका शिवानी के साथ होगा, वहीं पुरुष एकल वर्ग में सिरिल इजरायल के मिशा जिबेरमान से भिड़ेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल