1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री ने स्टेडियम में फैंस को लाने का बताया नया प्लान, जल्द होगा लागू

दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री ने स्टेडियम में फैंस को लाने का बताया नया प्लान, जल्द होगा लागू

 Reported By: IANS
 Published : Jul 24, 2020 08:23 pm IST,  Updated : Jul 24, 2020 08:23 pm IST

दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री चुंग सिय-क्यून ने शुक्रवार को कहा कि वे अगस्त से सीमित संख्या के साथ स्टेडियम में दर्शकों का स्वागत करना चाहते हैं। 

Fans- India TV Hindi
Fans Image Source : GETTY

सोल| दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री चुंग सिय-क्यून ने शुक्रवार को कहा कि वे अगस्त से सीमित संख्या के साथ स्टेडियम में दर्शकों का स्वागत करना चाहते हैं। दक्षिण कोरिया में बास्केटबाल और फुटबॉल लीग की पहले ही वापसी हो चुकी है, लेकिन अभी भी फैन्स को स्टेडियम में प्रवेश करने की मनाही है।

वल्र्ड केबीएस की रिपोर्ट के अनुसार, मैचों के लिए केवल 10 फीसदी टिकटों को ही बेचे जाने का निर्देश दिया गया है ताकि प्रशंसकों के लिए सामाजिक दूरी करने वाले प्रोटोकॉल बनाए रखा जा सके।

प्रधानमंत्री चुंग ने सरकार की बैठक के दौरान कहा, " कई नागरिक जो ऑनलाइन के माध्यम से मैचों का लुत्फ उठा रहे हैं, वे फिर से स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए उत्सुक हैं।"

मैच शुरू होने से पहले और स्टेडियम में प्रवेश करने से पहले सभी दर्शकों का तापमान चेक किया जाएगा और मास्क पहनना अनिवार्य किया जाएगा। साथ ही स्टेडियम में मैचों के दौरान दर्शकों के खाने और पीने की भी मनाही होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल