1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. Pro Kabaddi League 2019: पीकेएल से पहले पटना पाइरेट्स को लगा तगड़ा झटका, स्टार डिफेंडर सुरेंदर नाडा हुए बाहर

Pro Kabaddi League 2019: पीकेएल से पहले पटना पाइरेट्स को लगा तगड़ा झटका, स्टार डिफेंडर सुरेंदर नाडा हुए बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Jul 20, 2019 03:46 pm IST,  Updated : Jul 20, 2019 03:46 pm IST

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में तीन बार खिताब जीतने वाली पटना पाइरेट्स के स्टार डिफेंडर सुरेंदर नाडा चोट के कारण लीग के सातवें सीजन से बाहर हो गए हैं। 

Pro Kabaddi League 2019: पीकेएल से...- India TV Hindi
Pro Kabaddi League 2019: पीकेएल से पहले पटना पाइरेट्स को लगा तगड़ा झटका, स्टार डिफेंडर सुरेंदर नाडा हुए बाहर Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में तीन बार खिताब जीतने वाली पटना पाइरेट्स के स्टार डिफेंडर सुरेंदर नाडा चोट के कारण लीग के सातवें सीजन से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नाडा पिछले सीजन में चोटिल हो गए थे और वह अभी तक चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं।

पटना पाइरेट्स की मेडिकल टीम ने पाया कि नाडा अभी भी पूरी से तरह से फिट नहीं हैं और चोट से अच्छी तरह से उबरने के लिए उन्हें और समय दिए जाने की जरूरत है। नाडा के चोट को देखते हुए उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। 

नाडा को पिछले सीजन में बाएं हाथ में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह पिछले सीजन में भी टीम से बाहर थे। पटना की टीम ने नाडा को नीलामी में 77 लाख रुपये में खरीदा था। टीम ने अभी तक उनके स्थान पर किसी अन्य खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है।

पीकेएल के सातवां सीजन शनिवार से शुरू हो रहा है। इस सीजन का पहला मैच तेलुगू टाइटंस और यू मुंबा के बीच खेला जाएगा। शनिवार को ही एक अन्य मैच में मौजूदा चैंपियन बेंगलुरु बुल्स के सामने पटना पाइरेट्स की चुनौती होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल