1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. स्टार फुटबॉलर इब्राहिमोविच ने एसी मिलान के साथ एक साल का किया करार

स्टार फुटबॉलर इब्राहिमोविच ने एसी मिलान के साथ एक साल का किया करार

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 01, 2020 01:13 pm IST,  Updated : Sep 01, 2020 01:13 pm IST

इब्राहिमोविच इस साल जनवरी में छह महीने के अनुबंध पर दूसरी बार एसी मिलान से जुड़े थे। उन्होंने 18 सेरी ए मैचों में दस गोल किये।

Zlatan Ibrahimovic- India TV Hindi
Zlatan Ibrahimovic Image Source : GETTY IMAGES

मिलान| एसी मिलान ने सोमवार को ज्लाटन इब्राहिमोविच के साथ एक साल का अनुबंध करने के बाद उम्मीद व्यक्त की कि इस 38 वर्षीय खिलाड़ी के जुड़ने से उनकी टीम सात साल बाद फिर से चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में जगह बनाने में सफल रहेगी।

रिपोर्टों के अनुसार यह करार 70 लाख यूरो में हुआ है। इब्राहिमोविच इस साल जनवरी में छह महीने के अनुबंध पर दूसरी बार एसी मिलान से जुड़े थे। उन्होंने 18 सेरी ए मैचों में दस गोल किये। इससे मिलान इटालियन लीग में छठे स्थान पर रहा और यूरोपा लीग में जगह बना पाया।

ये भी पढ़ें - आईपीएल 2020 में इस नई जर्सी को पहनकर उतरेगी आरसीबी की टीम, देखें तस्वीर!

सेरी ए 19 सितंबर से शुरू होगी लेकिन इब्राहिमोविच इससे दो दिन पहले मिलान की तरफ यूरोपा लीग में आयरलैंड के शेमरॉक रोवर्स के खिलाफ खेलेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल